बनकटा बाजार। तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह देश के स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह बातें फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कही। वे रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के समापन अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा बनकटा बाजार से नारायणपुर कोठी, खैरटीया, शंकर पटखौली, बलियवा, नाथपट्टी, मुंडेरा, रामपुर, खुशहाल टोला, भठही खुर्द, बाढ़ू चौराहा पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान रामवृक्ष गिरी, सत्यम शुक्ला, ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता, उमेश मद्धेशिया, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।