पडरौना। थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। मंगलवार को थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने चोरी की घटना में एक अभियुक्त अकरूण उर्फ कुमार गौरव को सोनबरसा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से तीन सोने की अंगूठी और एक जोड़ी पायल मिली। गिरफ्तार अभियुक्त अकरूण उर्फ कुमार गौरव पुत्र चानबली, अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के पटनी गांव का रहने वाला है। संवाद