फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक घायल

Sat, 03 Jan 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कस्बे के बाघनाथ चौराहे के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हाईवे पर विपरीत दिशा में जा रहे एक टेंपो की गैस लदे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो चालक की पहचान मैकूलाल गोंड (32) निवासी मधवलिया, थाना अहिरौली बाजार के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी हाटा ले गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर हालत चिंताजनक देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के वक्त टेंपो में चालक के अलावा कोई सवार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें