फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निजी अस्पताल पर जांच के लिए पहुंची टीम, दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के पचार चौराहे पर एक निजी अस्पताल के अवैध रूप से चलने की शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूर्यभान कुशवाहा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें मौके पर कोई डाॅक्टर नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग को मिली शिकायत पर पचार चौराहे पर चल रहे लक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं आयुष्मान हेल्थ केयर का नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूर्यभान कुशवाहा ने निरीक्षण किया। मौके पर दो महिलाएं भर्ती मिलीं, जिनका ऑपरेशन किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें