पडरौना। जिले के सुकरौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय और नाऊमुंडा स्थित कंपोजिट विद्यालय के स्काउट गाइड शनिवार को लखनऊ में आयोजित स्काउट गाइड्स जंबूरी के लिए प्रस्थान किए। इस टीम को बीएसए ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि लखनऊ में 23 से 29 नवंबर तक आयोजित स्काउट गाइड के जंबूरी में जिले के 13 स्काउट गाइड्स प्रतिभाग कर रहे हैं। यह जिले के लिए गर्व की बात हैं। इस दौरान बीईओ जया राय, स्काउट मास्टर राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।