फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंदरों को पकड़ने के लिए पहुंची टीम, किया सर्वे

Wed, 13 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर की ओर से बंदरों के आतंक से नगर वासियों को राहत दिलाने के लिए गोरखपुर से टीम नगर में पहुंच गई और बंदरों को पकड़ने के लिए क्षेत्र का सर्वे शुरू कर दिया है। एक दिन पूर्व नगरपालिका क्षेत्र के गोपालगढ़ में पांच लोगों पर बंदर ने हमला कर दिया, सभी का इलाज सीएचसी कसया पर कराया गया, एक किशोरी के चेहरे पर गंभीर जख्म होने के कारण उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में हुआ। मंगलवार को गोरखपुर से आई टीम ने नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड नंबर 15 वीर सावरकर नगर (सबया) में जाकर टीम ने सर्वे किया। यह टीम वार्डो में बंदरों को पकड़ेगी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें