कुशीनगर जिले में तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के शिक्षक को छात्रा से मुलाकात भारी पड़ी। छात्रा के गांव में पहुंचे शिक्षक की लोगों ने पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के शिक्षक को अपनी ही छात्रा से प्रेम हो गया है। रविवार की शाम बिहार में रहने वाली छात्रा से मिलने के लिए वह पहुंच गए। इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को हो गई। लोगों ने शिक्षक को पकड़ कर पिटाई कर दी। किसी ने उनकी पिटाई का वीडियो भी बना लिया।
लोगों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद लोगों को जानकारी हुई। थानाध्यक्ष कटेया (बिहार प्रांत) मिथलेश पांडेय ने बताया अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसएचओ तमकुहीराज नीरज राय ने बताया कि ऐसा कोई मामला जानकारी में नहीं है। वायरल वीडियो मिलने पर उसकी जांच कराई जाएगी।