फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झाड़फूंक के लिए आया तांत्रिक युवती को लेकर भागा

Sun, 01 Oct 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बुजुर्ग दंपती के इलाज के लिए आ रहा था तांत्रिक- मामा-भांजा हैं दोनों तांत्रिक, भांजा लेकर भागा है युवती को
विज्ञापन



पडरौना। झाड़फूंक के लिए आया तांत्रिक युवती को लेकर फरार हो गया। इसकी जानकारी होने पर दिल्ली से घर आए युवती के भाई ने तांत्रिक पर केस दर्ज कराया है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घर पर उसकी बहन और बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। माता-पिता की तवियत अक्सर खराब रहती है। घर पर बुज़ुर्ग दंपती के झाड़फूंक के लिए दो तांत्रिक आते थे। युवती के भाई का कहना है कि तांत्रिक को झाड़फूंक के लिए 50 हजार से अधिक रुपये खाते में भेज चुका है।

25 सितंबर की रात को दोनों तांत्रिक उसके घर पहुंचे। आधी रात तक झाड़फूंक किए और वहीं पर सो गए। सुबह पता चला कि बुजुर्ग दंपती की बेटी को एक तांत्रिक लेकर भाग गया है। पुलिस तक मामला पहुंचा तो मालूम हुआ कि दोनों तांत्रिक मामा-भांजा हैं। भांजा युवती को लेकर भागा है। मामा का भी पता नहीं है। झाड़फूंक के लिए गांव में कई लोगों से लाखों रुपये दोनों तांत्रिक ऐंठ लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से पहुंचे युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तिनफेड़िया गांव निवासी तांत्रिक सुनील कुशवाहा पर केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें