पडरौना। छितौनी विद्युत उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बुधवार को चार घंटे बाधित रहेगी। यह जानकारी मनीष कुमार जेई सेकेंडरी वर्क्स कुशीनगर ने दी। उन्होंने बताया कि 12 मार्च 2025 को छितौनी विद्युत उपकेंद्र के लिए निर्माणाधीन 33 केवी लाइन 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र छितौनी से चार्ज की जाएगी। इससे छितौनी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति सुबह 10 से 14:00 बजे तक बाधित रहेगी। संवाद