फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पढ़ने गई छात्रा नहीं लौटी घर, तीन पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 03 Apr 2023 05:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुशीनगर जिले में  पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी स्कूल जाने के बाद लापता हो गई। देर शाम तक स्कूल से नहीं लौटने पर परिजनों के खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। किशोरी के पिता ने दूसरे गांव के तीन लोगों पर साजिश कर अपहरण करने की तहरीर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों पर अपहरण और साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 31 मार्च को घर से स्कूल के लिए निकली थी। वह 11वीं की छात्रा है। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची। देर होने के बाद परिजनों उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

पीड़ित पिता का आरोप है कि खोजबीन के दौरान पता चला कि तीन लोगों ने मिलकर उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा दिया है। उसकी हत्या की जा सकती है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें