फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्रा और आरोपी छात्र का मोबाइल खोलेगा राज, छींटाकशी या प्रेम प्रसंग

Thu, 02 May 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। हाईस्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा के अचानक आत्मघाती कदम उठाने से घर वाले हैरत में हैं ही, कॉलेज प्रशासन और पुलिस भी परेशान है। क्लास की छात्राओं से घुलमिल कर रहने वाली किशोरी ऐसा कदम क्यों उठाई, फिलहाल यह जांच का विषय है। पुलिस दोनों का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस की प्रथम दृष्ट्या जांच में छात्र-छात्रा केे बीच मोबाइल पर बातचीत होनी पाई गई है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा क्षेत्र के एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। इसी कॉलेज में गांव का एक लड़का कक्षा 11वीं का छात्र है। छात्रा के पिता के अनुसार सामान्य दिनों की तरह उसकी बेटी रात में भोजन करने के बाद छत पर सोने के लिए चली गई। बुधवार को भोर में जब परिजन छत पर गए तो उसका शव दुपट्टे के फंदे से रेलिंग से लटक रहा था। छात्रा के पिता ने गांव के एक लड़के और उसके रिश्तेदार पर बेटी को फोन कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो नामजद और अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया। छात्रा के कॉलेज में ही आरोपी छात्र भी पढ़ते हैं। दोनों के बीच एक क्लास आगे-पीछे हैं। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन भी चिंतित है। हालांकि, गांव वालों में छात्रा की खुदकुशी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि छात्रा और गांव के आरोपी छात्र के बीच मोबाइल पर बातचीत होने का मामला सामने आया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें