गुरवलिया बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के लवकुश पश्चिम के पांडेय टोला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित किया गया।
इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कथा वाचक आचार्य त्रिभुवन पांडेय ने कहा कि कथा का समापन एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जिसमें भक्तजन और श्रोता भगवान की कृपा और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते हैं। इस दौरन आयोजक हरिचंद्र मिश्र, विमल देवी, अभय मिश्र, डॉ. विकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।