फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंधी से पेड़ उखड़े, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त

Thu, 07 May 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आंधी के साथ बारिश से पेड़ उखड़ गए हैं तो बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई बारिश से बुधवार को काफी नुकसान हुआ है। तेज रफ्तार हवा के चलते जगह-जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, इससे रास्तों पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। बुधवार शाम करीब 5:0 बजे तेज आंधी के साथ आई बारिश में हाईटेंशन लाइन का एक खंभे सहित दूसरे 13 बिजली के खंभे पोल धराशायी हो गए। इसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। आई तेज आंधी का असर घरों पर में भी रहा।इसके चलते मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सिधारिया माइनर ड्रेन पर पेड़ गिरने से लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें