-तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरदिया हाता गांव के निरहुगंज टोले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसीगंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरदिया हाता गांव के निरहुगंज टोले पर हनुमान मंदिर में रखी हनुमानजी की प्रतिमा को सोमवार की रात मनबढ़ों ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर गांव वाले पुलिस को सूचना दी। देर रात को पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लिया। ग्राम प्रधान नागेंद्र यादव ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि मामला सज्ञान में है। सूचना पर रात में ही फोर्स भेजी गई थी।टूटी मूर्ति की जगह नई मूर्ति लगाई जा रही है।घटना की जांच भी की जा रही है।