मौनी अमावस्या के अवसर पर छितौनी बगहा रेल पुल के पास गंगा आरती करते पुरोहित।
खड्डा। मौनी अमावस्या के मौके पर छितौनी-बगहा रेल पुल के पास पवित्र नारायणी तट पर आयोजित तीन दिवसीय मां नारायणी सामाजिक कुंभ का उद्घाटन हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर गंगा आरती हुई। काशी से आए पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा आरती की।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अभय ने कहा कि नारायणी में स्नान, दान और पूजन करने से पापों का क्षय और आत्मिक शुद्धि प्राप्त होती है।