पकवा इनार। नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 शिवाजी नगर (मुंडेरा रतन पट्टी) में काला माता मंदिर के आगे लगा शेड गिर गया। गनीमत थी कि उस समय उसके नीचे कोई मौजूद नहीं था।
वार्ड सभासद गिरिजेश सिंह ने बताया कि मुंडेरा रतन पट्टी में दक्षिण तरफ काली माता का मंदिर है। मंदिर के सामने शेड लगाया गया था। लेकिन दो दिनों से हो रही तेज बारिश से शनिवार को शेड गिर गया है। शेड गिरने से कुछ समय पहले ही कुछ स्थानीय लोग मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाहर निकल चुके थे। उन्होंने जल्द शेड को ठीक कराने की बात कही। संवाद