खड्डा/गंगुआ बाजार। तमकुहीराज तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारी लोगों की शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उनके समक्ष राजस्व के 12, पुलिस के पांच, विकास के दो और अन्य विभागों के सात मामले दर्ज हुए। इसमें राजस्व विभाग से जुड़े चार मामले मौके पर निस्तारित कर शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिए।