कसया। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी पात्रों तक पहुंच रहा है। शहरों की तर्ज पर अब गांवों में भी पार्क, खेल मैदान, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ सड़कों का व्यापक विकास किया जा रहा है। उक्त बातें शनिवार को कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरकटिया में आयोजित लोकार्पण समारोह में विधायक पीएन पाठक ने कहीं। वित्तीय वर्ष 2024–25 में विधायक निधि से मालधनी की दुकान से राजन दुबे के घर तक निर्मित सीसी सड़क का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष टेकुआटार राजेश राव ने की और संचालन चंद्रबली गोड ने किया।