पडरौना। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की संशोधित निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। संशोधित सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम के तहत तैयारी की गई है। यह जानकारी डीएम /सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने दी। उन्होंने बताया कि संशोधित निर्वाचक नामावली तथा संशोधनों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। नामावली की प्रति जिलाधिकारी कार्यालय पर उपलब्ध करा दी गई है।