फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतिम व्यक्ति को योजनाओं की जानकारी देना विकसित भारत यात्रा का उद्देश्य

Mon, 11 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के विभिन्न स्थानों पर रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को भाजपा सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। हाटा ब्लाॅक के गांव महुई बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी देना ही इस विकसित भारत यात्रा का उद्देश्य है।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, विधवा, वृद्धा, दिब्याग पेंशन आदि जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की योजनाओ का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। कार्यक्रम का संचालन धीरज राव ने किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की तरफ से प्रदर्शनी और महिला बाल विकास पुष्टाहार विभाग की तरफ से अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम हुआ।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, गगलवा संविलियन विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में देवरिया के सांसद डॉ. रमापति त्रिपाठी ने केंद्र व प्रदेश की सरकार तरफ से संचालित आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा, वृध्दा पेंसन आदि योजनाओं की जानकारी दी। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव माधोपुर बुजुर्ग स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व चेयरमैन केन यूनियन सेवरही आनंद प्रकाश राय ने केंद्र और राज्य सरकार की विकास परक योजनाओं की जानकारी दी। वहां स्वास्थ्य विभाग की ओर आयोजित शिविर में 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पकड़ी बांगर और बरवा महादेवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें भाजपा नेता जय प्रकाश उपाध्याय ने सरकारी याेजनाओं की जानकारी दी।
मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पटेरा और मठिया प्रसिद्ध तिवारी गांव में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें एल ईडी वैन के माध्यम से ग्रामीणों को कृषि से सम्बंधित, शिक्षा, स्वास्थ्य, समूह आदि के बारे में जानकारी दी गई।
ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा की केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कार्य करा रही है। गांव में बैठे अंतिम लाभार्थियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार के तरफ से संचालित पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास, इज्जत घर, किसान सम्मान निधि, पेंशन समेत योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जा रहा है। इस दौरान बीईओ हिमाशु सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद चौधरी, सुदामा प्रसाद, विनोद तिवारी सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें