फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पक्का पुल निर्माण के लिए दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। गोलाघाट स्थित बांसी नदी में बने पीपे के पुल की जगह पक्के पुल के निर्माण की मांग को लेकर सपा के मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव की अगुवाई में दूसरे दिन शुक्रवार को भी ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों का कहना था कि बरसात में इस पुल के खोल देने से चार माह तक लोगों को जान जोखिम में डाल कर छोटी नावों से आना जाना पड़ता है। इससे छात्रों व मरीजों को काफी परेशानी होती है। लोगों ने शासन से शीघ्र पक्के पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की है। सेवरही ब्लॉक के पिपराघाट एहतमाली ग्राम सभा के गोलाघाट में बांसी नदी पर बने पीपे के पुल की जगह पक्के पुल निर्माण की मांग को लेकर सपा मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव की अगुवाई में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें