फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुकुट बंधन चैत्य की पूजा कर हुआ शोभायात्रा का समापन

Fri, 24 Feb 2023 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बुद्ध थाई मंदिर कुशीनगर की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय 14वीं पवित्र बुद्ध धातु शोभायात्रा का समापन शुक्रवार को रामाभार स्थित मुकुट बंधन चैत्य की पूजा कर हुआ। सुबह धातु शोभायात्रा में महापरिनिर्वाण मंदिर से भारत, थाईलैंड समेत कई देशों के बौद्ध भिक्षु, उपासक शोभा यात्रा के साथ रामाभार स्तूप पहुंचे, जहां मुकुट बंधन चैत्य की विशेष पूजा की।
विज्ञापन

शोभायात्रा में थाईलैंड के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुत किया। आकर्षक ढंग से सजे कलाकारों ने थाईलैंड का मशहूर नृत्य प्रस्तुत किया। शोभायात्रा में भगवान बुद्ध का पवित्र धातु अवशेष रथ पर रखा गया था। इसे महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर से रामाभार स्तूप लाया गया। यहां मुकुट बंधन चैत्य के समक्ष थाईलैंड के श्रेष्ठ गुरु संजीत महातीराचान की अगुवाई में विशेष पूजा हुई। इसके बाद पवित्र धातु शोभायात्रा का समापन हुआ। इस बुद्ध धातु शोभायात्रा में थाईलैंड की राजदूत पट्टारत होंगटोंग, थाईलैंड के पोंग्रिथ श्रीस्मिथ, पी सोमपोंग, पी सोंगक्रान, कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर, भंते महेंद्र, भंते नंद रतन, भंते अशोक, भंते उपाली, अंबिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश, विवेक गोंड, सूरज यादव आदि मौजूद रहे।

शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा थाई नृत्य
पवित्र धातु शोभायात्रा में थाईलैंड के कलाकारों ने थाई नृत्य की मनोहारी झांकियां और नृत्य प्रस्तुत किया, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। थाईलैंड के राजबूरी जिले मिस ग्रैंड ओमावती पिम्पा अपने 20 थाई कलाकारों के साथ धातु शोभायात्रा में शामिल हुईं। वे 2022 में थाईलैंड के मिस ग्रैंड में प्रतिभाग के दौरान चयनित हुई थीं।
विज्ञापन

मिस ग्रैंड ने बताया कि मिस थाई में चयनित होने की तैयारी कर रहीं हूं। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में आकर पवित्र शोभायात्रा में शामिल होना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें