फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Tue, 09 Jun 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र की बैंक शाखाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ग्राहकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों और महिला कांस्टेबलों ने बैंक परिसर, एटीएम बूथ और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने एटीएम रूम में सुरक्षा के लिहाज से एक-एक कर प्रवेश करने के निर्देश दिए और महिला ग्राहकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी। पुलिस टीम ने एटीएम रूम के अंदर किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और न ही अपना कार्ड किसी को सौंपें। बैंक से पैसे निकालने के बाद रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति को रुपए गिनने के लिए न दें, इससे छिनैती की वारदात हो सकती है। बैंक गार्ड को निर्देश दिए कि परिसर में बार-बार चक्कर काटने वाले संदिग्धों की सूचना पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें