खड्डा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने 15 दिन में 2.5 लाख घरों में राम मंदिर का चित्र और अक्षत पहुंचाया है। जिला प्रचारक मनीष ने बताया कि राम का काम करने की प्रेरणा पूर्वजों से मिली है। सौभाग्य है कि हम सभी इस कार्य के निमित्त बने हैं। संघ की पडरौना इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा कुल 623 समिति, 935 टोली बनाकर 519 गांवों में संपर्क किया गया, जिसमें कुल 2819 लोग लगे। पूरे जिले में 15 बड़ी शोभा यात्रा, 83 प्रभात फेरी, 25 विद्यालय सभा, 153 भंडारा आयोजित किया गया। पूरे अभियान में महिलाओं की तीन टोलियां भी अक्षत वितरण कार्यक्रम में लगी रही।