बनकटा बाजार। ग्राम लवंगियाडीह में गुरुवार की रात पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा व प्रवचन का आयोजन हुआ। कथा वाचिका अंजली द्विवेदी ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य का कर्म मजबूत है तो वह व्यक्ति धनवान है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही हो सकती है। इस अवसर पर रामायण दास, रमाकांत शर्मा, श्रीकांत शर्मा, कन्हैया कुशवाहा, अमरुद्दीन मंसूरी, पप्पू शर्मा, विनोद शर्मा, गोविंद कुशवाहा, कैलाश प्रसाद, अजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।