हाटा। मारपीट में घायल हुए एक व्यक्ति की 15 दिनों बाद इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई।
नगर पालिका हाटा के वाॅर्ड नंबर 20 मदरहां में बीस दिसंबर को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें मदरहा निवासी कृष्णमोहन मिश्र 55 वर्ष के अलावा उनके बेटे रमाकांत मिश्र 36 वर्ष, जयगोविंद मिश्र 26 वर्ष, गोलू मिश्र 23 वर्ष, पत्नी रानी मिश्रा को भी चोटें आईं थी।