पडरौना। इनर व्हील क्लब की तरफ से शहर के एक होटल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम और एक कालर व पिन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें क्लब के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि आशा अग्रवाल ने कहा कि इनर व्हील क्लब प्रेम, सद्भाव और आपसी भाईचारे के लिए प्रतिबद्ध है। निर्बाध गति से गतिमान रहने वाले इस प्रक्रिया को अंगीकृत करने की आवश्यकता है। इसके बाद मधु कमानी ने क्लब की अध्यक्ष मीनू जिंदल समेत सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अंत में क्लब की अध्यक्ष मीनू जिंदल ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दोरान रश्मि श्रीवास्तव, रजनी खेतान, श्रुति गोयल, राम बंका, रीना चहाड़िया, अनु अग्रवाल, सरिता गुप्ता, बीनू नरसरिया, डॉ. शुभ्रा स्मृति तुलस्यान, वंदना शर्मा, विनीत गुप्ता, राजुल तुलस्यान आदि मौजूद रहे।