फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जरूरतमंदों को मिले शासन की योजनाओं का लाभ

Sun, 11 Aug 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को फाजिलनगर सीएचसी में मॉस ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत सांसद देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी ने की। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी गांव में घर-घर जाकर वेक्टर जनित रोग की दवा खिलाएंगे और बचाव के उपाय बताएंगे।
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ करते हुए सांसद ने कहा कि शासन की योजना का लाभ जरूरतमंद को मिले। सरकार की नीति सबका साथ-सबका विकास की है। स्वास्थ्य सेवा केंद्र सरकार की प्राथमिकता है। आयुष्मान कार्ड योजना इसी उद्देश्य से लागू की गई है। थोड़ी सी सावधानी करके वेक्टर जनित रोग से बचा जा सकता है। अधीक्षक डॉ. यूएस नायक ने कहा कि वेक्टर जनित रोग परजीवी वायरस और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी है, जिसका संक्रमण मनुष्य में होता है। इससे बचाव के लिए मच्छरदानी, घरों के अंदर व बाहर स्प्रे, पानी में रसायन आदि का प्रयोग किया जा सकता है। स्वास्थ्यकर्मी अभियान के दौरान गांव में जाएंगे और लोगों को दवा की खुराक देंगे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल, सत्यम शुक्ल, मुकुल तिवारी, डॉ. साजिद हुसैन, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. एचएन प्रसाद, डॉ. नेहा मिश्रा, संदीप कुमार, राजेश दुबे, मनोज चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें