पडरौना। शहर के साहबगंज मोहल्ले में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के मान की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि भारत अपनी स्वर्णिम यात्रा शुरू कर चुका है। देश बहुआयामी विकास की ओर तीव्र गति से बढ़ रहा है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, गौरव रौनियार, आकाश वर्मा, सन्नी मिश्रा, शैलेश रौनियार आदि मौजूद रहे।