जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्धजनों से संवाद कर उन्हें सम्मानित करते सांसद विजय कुमार दूबे
पड़रौना। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने पडरौना नगर मंडल में नागरिकों से व्यापक जनसंपर्क किया। सांसद ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि तथा हर घर जल जैसी योजनाओं ने करोड़ो परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान ने देश के युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मीनू जिंदल भाजपा मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मिश्रा,मनोनीत सभासद धीरज पाठक, अरुण राय, नवेंदु गिरी,अनुज तिवारी आदि मौजूद रहे।