खडडा। थाना क्षेत्र के गांव भुजौली बुजुर्ग पूरब टोला में गड्ढे में डूबने से मयंक व आर्यन की मौत को लेकर शनिवार को सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक विवेकानंद पांडेय व विनय प्रकाश गोंड ने उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया। सांसद ने मृतक परिजनों को हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है। एसडीएम को मदद के लिए निर्देश भी दिय। इस मौके पर संतोष मणि त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।