फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Thu, 11 Jul 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर क्रमिक अनशन पर बैठे। अधिवक्ताओं ने चेताया कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को क्रमिक अनशन की शुरुआत देश के प्रथम राष्ट्रपति व वरिष्ठ अधिवक्ता रहे डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुआ। क्रमिक अनशन पर बैठे राजेश तिवारी, केदार राय, राजकुमार मिश्र, गोपाल पति तिवारी, अजित रावत, रमेश वर्मा, अशोक कुमार सिंह, बद्री नरायण दुबे, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव बार अध्यक्ष अरविंद पाठक, महा मंत्री ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयानंद सिंह, सोहराब अली आदि का अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष व संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडेय, अशोक राय, पंचानंद मिश्र, बद्रीनारायण दुबे, चन्देश्वर गोविंद राव, राकेश तिवारी, हारून रसीद, जयराज सिंह, सुबोध पाठक, राजेश्वर सिंह, संजय सिंह बघेल, संजय सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, केदार राय, रघुनाथ यादव, देवेंद्र श्रीवास्तव, दीन दयाल मल्ल, गिरिजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें