फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंदर ने दुकानदार की बांह पर काटा

Sun, 22 Jun 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के लालाछपरा, भटवलिया, धोधरही, इमिलिया आदि गांवों में बंदर का उत्पात इतना बढ़ गया है कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय बाजार निवासी विनोद विश्वकर्मा (55) को शनिवार की दोपहर में एक बंदर ने बांह पर काट लिया। विनोद का रामकोला सीएचसी पर इलाज कराया गया। तीन महीने से लोगों में दहशत का माहौल है। बंदर अब तक करीब 40 लोगों को काट चुका है और इतने ही लोगों पर हमला कर चुका है। मनोज अग्रवाल, बंटी विश्वकर्मा, महेंद्र मौर्य, लल्लन प्रसाद, स्वामी नाथ, सतीश शर्मा आदि ने बताया कि बंदर के डर से लोगों ने गर्मी में छत पर सोना छोड़ दिया है। व्यापारियों ने एक सप्ताह पूर्व एसडीएम कप्तानगंज से भी बंदर पकड़वाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें