फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को भीड़ ने पकड़ा, पुलिस भी नहीं कर पाई थी पर्दाफाश

Tue, 20 Jun 2023 02:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

डीएसपी कैलाश प्रसाद का कहना है कि आरोपी कमलेश उर्फ अमला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी साइको किलर है। घटना के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
साइको किलर को पकडे लोग व मौके पर मौजूद पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जनपद की सीमा से सटे बिहार प्रांत के धनहां थाना क्षेत्र के मुसहरी बैरा बाजार में तीन लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर काे लोगों ने उस समय पकड़ लिया, जब वह रविवार की शाम को चौथे व्यक्ति पर हमला किया। लोगों ने उसे पुलिस को साैंप दिया। यह व्यक्ति पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। घायल बुजुर्ग की रविवार की देर रात मौत भी हो गई। सोमवार को भी गांव में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार की शाम करीब चार बजे धनहां थाना क्षेत्र के बैरा बाजार निवासी 75 वर्षीय लालजी यादव बाजार से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में ही आरोपी कमलेश उर्फ अमला यादव उन्हें पेट में धारधार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय लोग वहां मौजूद थे। आरोपी को दौड़ाकर लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। डीएसपी कैलाश प्रसाद पहुंचे और आरोपी को अपने साथ लेते गए। मौके पर ही भीड़ ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

घायल बुजुर्ग को कुशीनगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां देर रात इलाज के दौरान घायल 75 वर्षीय लालजी यादव की मौत हो गई। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे गांव भेज दिया गया। पुलिस के बड़े अधिकारी गांव में पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किए। आरोपी कमलेश उर्फ अमला यादव भी बैरा बाजार का रहने वाला है। इसलिए गांव में पुलिस तैनात है। गांववाले अभी भी आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी कैलाश प्रसाद का कहना है कि आरोपी कमलेश उर्फ अमला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी साइको किलर है। घटना के सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है। शीघ्र घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

घर में रहकर करता था खेती

आरोपी कमलेश यादव उर्फ अमला की उम्र करीब 45 वर्ष की है। वह घर ही रहकर खेती करता था। लोगों का कहना है कि उसका दिमाग ठीक नहीं है। बात-बात पर लोगों से उलझ जाता है।

तीन हत्याओं का पर्दाफाश करने में पुलिस नाकामयाब रही
धनहां थाना क्षेत्र के बैरा बाजार में बीते 24 मई की रात को 75 वर्षीय बुद्ध लक्ष्मी यादव के पेट में धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इलाज के दौरान 12 दिन बाद उनकी मौत हो गई।

5 जून की रात 85 वर्षीय पहवारी यादव और उनकी भयहू 80 वर्षीय विधवा झलरी की सोते समय धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इन तीनों हत्याओं की वजह और आरोपी की तलाश पुलिस नहीं कर सकी। गांव समेत आसपास के लोग भी दहशत में रहने को विवश थे।

पुलिस जांच पड़ताल करती रही, लेकिन हत्याओं की वजह तक पता लगाने में विफल रही। रविवार की शाम को चौथी हत्या करते समय आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अभी तक मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी के साथ एक महिला को भी हिरासत में ली है।

बुजुर्ग बने टारगेट
चारों मृतक वृद्ध थे और सभी की उम्र 75 वर्ष से ऊपर ही थी। अब बुजुर्गो को क्यों टारगेट किया गया, यह जांच का विषय है। लोगों का कहना है कि आखिर बुजुर्गों की हत्या कर आरोपी को क्या मिला, यह समझ से परे है।

पेट में ही वार कर हत्या की
एक महिला समेत चार बुजुर्गो की हत्या करने का एक ही तरीका रहा। सभी को आरोपी ने पेट में ही धारदार हथियार से वार कर हत्या की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें