घूरछपरा नौका टोला में सड़क का शिलान्यास करते सदर विधायक मनीष जायसवाल।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। सदर विधायक मनीष जायसवाल उर्फ मंटू धूर छपरा गांव के नौका टोला संपर्क मार्ग व डगरहा संपर्क मार्ग का शिलान्यास रविवार को किया। सदर विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की प्रगति के लिए क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने में विश्वास करती है। इस दौरान भाजपा नेता हरिशंकर राय मंडल अध्यक्ष दिनेश राय राजू पाठक ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता मनोज राय प्रमोद राय विधायक प्रतिनिधि घनश्याम मोदनवाल प्रधान भोला चौधरी प्रधान प्रतिनिधि दिनेश जायसवाल रामायण आदि मौजूद रहे। संवाद