कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 21 बुद्धनगरी निवासी एक छात्र को शुक्रवार को बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर में कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने उसे तत्काल सीएचसी कसया भेजवाया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। पीड़ित छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। वार्ड वासी अनुज गोंड (15) वार्ड स्थित बुद्धनगरी में बुद्ध इंटर कालेज में 10वीं का छात्र है। शुक्रवार को विद्यालय में ही किसी बात लेकर मनबढ़ युवकों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उसका सर फट गया। लहूलुहान देखकर मनबढ़ फरार हो गए। छात्र के पिता सुनील गोंड ने कसया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामले का जांच कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।