बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर की दीवार पर वाल राइटिंग के तहत प्रभारी मंत्री ने बनाया कमल का फूल और ल
पकवा इनार। भाजपा के वाल राइटिंग कार्यक्रम के तहत जिले के प्रभारी मंत्री ने दीवार पर तूलिका से कमल का फूल बनाया। उन्होंने दीवार पर अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार का स्लोगन भी लिखा।
जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा बृहस्पतिवार की सुबह राही पर्यटक आवास गृह से काफिले के साथ बुद्ध इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां काॅलेज के चहारदीवारी पर तूलिका से कमल का फूल बनाया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने भी सहभागिता निभाई। काॅलेज में एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र की अगुवाई में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने मंत्री को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके पूर्व मंत्री ने कालेज संस्थापक बाबा राघव दास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद मंत्री का काफिला दूसरे गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
इस दौरान पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जटाशंकर त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय आदि मौजूद रहे।