फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिल ने किया 22 जनवरी तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान

Thu, 01 Feb 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला ने नौ से 22 जनवरी तक किसानों से खरीदे गन्ना बकाया मूल्य का भुगतान कर दिया है। मिल की तरफ से गन्ना मूल्य की बकाया धनराशि किसानों के खाते में भेज दिया है।
विज्ञापन

यह जानकारी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि नौ से 22 जनवरी तक किसानों से खरीदे गए गन्ने का बकाया मूल्य 26.59 करोड़ रुपये और साथ ही अंतर मूल्य 6.25 लाख समेत कुल 32.84 लाख रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल ने 30 जनवरी तक 42.50 लाख क्विंटल गन्ना की पराई कर चुकी है। किसानों को चाहिए कि अपना गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करें। किसी के बहकावे में न आकर औने-पौने दामों पर गन्ना न बेचें। बसंत कालीन बुआई के लिए संस्तुत प्रजातियों की बुआई करें। इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें