फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घाघी नदी में कूदे अधेड़ का 24 घंटे बाद नहीं चला पता

Thu, 07 Sep 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। कुशीनगर व देवरिया जनपद की सीमा पर स्थित घाघी नदी के बंजरिया घाट के पास पुल से नदी कूदे अधेड़ का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। घटना के दूसरे दिन बुधवार को पहुंचे गोताखोर काफी देर तक नदी में तलाश किए, लेकिन उनका पता नहीं चल सका है। जौरा मनराखन गांव के बनिया टोला निवासी मोहन साहनी (58) मंगलवार को दोपहर बाद घर से करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम नोनिया पट्टी के सोनबरसा टोला से निकली घाघी नदी के बंजरिया घाट स्थित पुल से कूद गए थे। मौजूद लोगों ने उनके नदी में कूदने की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी थी। उनकी तलाश करने बुधवार की सुबह पहुंचे 20 गोताखोरों ने नदी में करीब तीन किलोमीटर तक खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें