बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भठही दरियाव टोला के पंचायत भवन में लाखों रुपये के सामानों की चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना को लेकर ग्राम प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान अजय पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीते शुक्रवार को पंचायत भवन पर लोगों के साथ बैठक हुई थी। पंचायत सहायक वंदना गुप्ता शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पंचायत भवन पर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा पड़ा हुआ था। चोरों ने लाखों रुपये के सामान पंचायत भवन से उठा ले गए हैं। थाना प्रभारी दिनेश साहनी ने कहा कि पुलिस मौके पर गई थी। छानबीन की जा रही है।