फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुरमौल नहर टूटी, फसलें जलमग्न, किसान परेशान

Mon, 05 Jan 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जंगल कुरमौल गांव के सामने टूटी नहर। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। क्षेत्र में रविवार की सुबह जंगल कुरमौल और नाहर छपरा गांव सामने कुरमौल माइनर कई जगहों पर टूट गई। इससे माइनर का पानी किसानों के खेत में लगी फसलों को जलमग्न कर दिया। किसानों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी, लेकिन टूटे माइनर की मरम्मत नहीं हुई। ग्रामीणों ने स्वयं ही माइनर की मरम्मत की। किसानों ने माइनर की सफाई में अनियमितता का आरोप लगाया है। किसानों का आरोप है कि नाहर छपरा गांव के सामने करीब एक किलोमीटर माइनर की सफाई ही नहीं कराई गई। ठेकेदार की लापरवाही के कारण अधूरी सफाई के बावजूद माइनर में पानी छोड़ा गया, जिसके चलते बीते शुक्रवार की सुबह कई जगह माइनर टूट गई थी और खेतों के साथ-साथ घरों में भी पानी घुस गया। रविवार को दूसरी बार जंगल कुरमौल गांव के सामने माइनर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें