फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
अनशनकारी छात्र नेताओं के स्वास्थ्य की जांच करने पहुंची टीम।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
अनशन पर बैठे दो छात्र नेताओं की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए अनशन पर बैठे हैं छात्रनेता
फाजिलनगर(कुशीनगर)। एसबीएम पीजी कॉलेज परिसर में छात्रसंघ चुनाव कराने समेत नौ सूत्री मांगों के समर्थन में अनशन पर बैठे दो छात्र नेताओं की रविवार को तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों छात्र नेताओं को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी, लेकिन दोनों ने अस्पताल जाने से मना कर दिया।
नौ सितंबर से महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने सहित नौ सूत्री मांगों के लिए छात्र नेता धरना दे रहे थे। इस बीच महाविद्यालय प्रशासन व छात्र नेताओं से कई बार वार्ता हुई, लेकिन बात नहीं बनी। मांगे पूरी नहीं होने से नाराज छात्र नेताओं ने शनिवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनशन के दूसरे दिन दो छात्र नेताओं की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

फाजिलनगर सीएचसी के डॉ. साजिद हुसैन की अगुवाई मेें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र नेता शौर्य प्रताप सिंह और शैलेंद्र यादव को सीएचसी में भर्ती होने की सलाह दी। एंबुलेंस भी बुलाया गया, लेकिन छात्र नेता अस्पताल नहीं जाने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

डॉ. साजिद हुसैन ने बताया कि इस संबंध में सीएमओ, कसया के एसडीएम और महाविद्यालय प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। अनशन पर बलराम जायसवाल, सलमान हुसैन, शत्रुध्न यादव, नसीम अंसारी, दीपक ठाकुर, संजीव राय आदि बैठे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें