फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दूसरी शादी के चक्कर में दूल्हा पहुंचा थाने

Thu, 23 Feb 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। फाजिलनगर के एक मैरिज हाल से बुधवार की रात दूसरी शादी के चक्कर में दूल्हा अपने पिता के साथ थाने पहुंच गया। शादी के मंडप में भेद खुलने पर लोगों ने पुलिस बुला दी। देर रात तक कार्यक्रम में हंगामा होता रहा। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। उनके बीच बातचीत चल रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देवरिया जिले के रामगुलाम टोला, सदर से बरात तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। शादी का कार्यक्रम फाजिलनगर के कस्बे के मैरिज हाल में सुनिश्चित था। बराती और घराती पक्ष के लोग जलपान के बाद जयमाल की तैयारी में जुटे थे। तभी दुल्हन के घर के लोगों को पता लगा कि दूल्हा दूसरी शादी करने पहुंचा है। लोगों ने उससे बातचीत की तो वह मुकरने लगा। इस दौरान सामने आया कि वह पहली पत्नी को छोड़ने के लिए दूसरी शादी कर रहा है। इसके बाद शादी समारोह में हंगामा शुरू हो गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को पकड़कर थाने पहुंचा दिया। अन्य बराती माहौल देखकर वहां से खिसक गए। रात में थाने में पंचायत चलती रही। बृहस्पतिवार की सुबह भी दोनों पक्ष पंचायत के लिए पहुंच गए।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दूसरी शादी करने दूल्हा आया था। हंगामा होने पर पुलिस पहुंची थी। दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया। दोनों पक्ष आपस में बातचीत करके मामले के निस्तारण कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें