फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परमात्मा को समझना ही मानव जीवन की श्रेष्ठता

Tue, 03 Jun 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में निर्माणाधीन महात्मा कृषि विश्वविद्यालय स्थल पर रविवार की शाम पांच बजे से निरंकारी संत समागम का आयोजन शुरू हुआ। दिव्यता के इस अनुपम आयोजन में पूर्ण समर्पण एवं सजगता के साथ श्रद्धालु भक्तों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाई। निरंकारी राजपिता रमित ने कहा कि परमात्मा को समझना ही मानव जीवन की श्रेष्ठता है। वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दिया। परमात्मा की समझ से ही सनातन संस्कृति आत्मसात करनी सरल होगी। जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ मानव कल्याण के लिए भी अनेक सेवाएं प्रदान करता है। इसमें पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, निशुल्क नेत्र जांच शिविर जैसी सेवाएं प्रमुख रूप से अर्पित की जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें