फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रथम राष्ट्रपति के प्रपौत्र ने किया उनकी प्रतिमा का अनावरण

Thu, 19 Sep 2024 06:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया तहसील परिसर में राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति का अनावरण करते डॉ. अशोक जाह्नवी प्रसाद व सांसद व
विज्ञापन
कसया। अधिवक्ता एसोसिएशन तहसील कसया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रथम राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का आवरण उनके प्रपौत्र डॉ. अशोक जाह्नवी प्रसाद ने किया।
विज्ञापन


डॉ. अशोक ने कहा कि मेरे व मेरे परिवार ने हमेशा माना है कि राजेंद्र प्रसाद देश की धरोहर हैं। वे विनम्र के साथ कर्तव्य के प्रति दृढ़ थे। 75 साल में काम बहुत हुए हैं लेकिन अभी बहुत काम बाकी है। प्रसाद ने आजादी की लड़ाई में काफी योगदान दिया। संवैधानिक अधिकारों का हम पालन करें यही हमारी सुरक्षा होगी और राजेन्द्र प्रसाद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कर्मों की बदौलत वह अमर हैं। हमें उनसे प्रेरित होकर देश व समाज की सेवा करनी चाहिए।
सरस्वती मां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष गंधर्व मणि त्रिपाठी व पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर किया। इस दौरान गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक पीएन पाठक, विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, मीरा दीदी, डॉ सीपी गुप्ता, एसडीएम पारितोष मिश्रा, राकेश जायसवाल, कृष्ण कुमार तिवारी ,ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, उपेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार, सुधीर जायसवाल, संजय शुक्ला,उपाध्यक्ष राम बचन लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें