फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुंबई से आई युवती को प्रेमी के घरवालों ने खदेड़ा, पहुंची थाने

Sun, 24 Dec 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार। पटहेरवा के मीर बिहार का रहने वाला एक युवक मुंबई में पड़ोसी युवती को प्रेमजाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग आया। तलाश करती हुई प्रेमिका शनिवार दोपहर में युवक के घर पहुंच गई। वहां परिजनों ने उसे खदेड़ दिया। पीड़िता पटहेरवा थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मलाड (ईस्ट) स्थित राजीशक्ति मार्ग थानाक्षेत्र की रहने वाले युवती ने थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि मीर बिहार निवासी युवक मुंबई में उसके घर के पास रहता था। दोनों की मुलाकात मुंबई में 2019 में हुई। दोनों में प्रेम संबंध हो गया। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने बताया कि वह एक निजी बैंक में अकाउंटेंट के पद पर तैनात है। इसी बीच युवक ने उससे 1.50 लाख रुपये लिया और मुंबई से कुशीनगर भाग आया।
युवती का आरोप है कि उसे पता चला कि युवक के परिजन 25 दिसंबर को शादी कराने वाले है। सूचन मिलने पर उसके घर पहुंची। परिजनों को प्रेम संबंध के बारे में जानकारी दी। इस पर प्रेमी के परिजनों ने उसे गालियां दी और धमकी देते हुए भगा दिया। युवती ने पुलिस से प्रेमी सहित उसके घरवालों पर कार्रवाई की मांग की है। पटहेरवा के थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह का कहना है कि मामला मुंबई से सबंधित है। यहां कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें