फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटक कर युवती ने दी जान

Sat, 30 Mar 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के राजापाकड़ गांव के मिश्रौली टोला में शुक्रवार की शाम युवती ने टिनशेड की छत के नीचे लगे बांस से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

राजापाकड़ गांव के मिश्रौली टोला निवासी सतन वर्मा की 20 वर्षीय पुत्री सरिता वर्मा का शव शाम करीब पांच बजे बांस में प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। घटना के समय उसकी लकवाग्रस्त मां दूसरे कमरे में थी। पिता सतन वर्मा राजापाकड़ चौराहा पर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर थे। घर में कोई नहीं था। गांव के किसी व्यक्ति ने शव लटका देख सतन को सूचना दी। घर पहुंचे सतन ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या करने की सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें