फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर-घर गायत्री यज्ञ का हुआ शुभारंभ

Sat, 02 May 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार की तरफ से शुक्रवार को हर घर यज्ञ योजना की शुरुआत हुई। लोगों ने यज्ञ कर परिवार और समाज के सुख समृद्धि की कामना की। स्थानीय बाजार स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर शुक्रवार सुबह नौ बजे सामूहिक यज्ञ हुआ। गायत्री शक्ति पीठ के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यज्ञ से घर में शांति, सुख और समृद्धि आएगी, सकारात्मक सोच का विकास होता हैं। संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण होता हैं। यज्ञ में विश्व शांति और समृद्धि के लिए आहुतियां दी गई। सामूहिक यज्ञ होने के अलावा लोगों ने अपने घरों में भी यज्ञ किया। इस दौरान विमलेश मल्ल, राधेश्याम कुशवाहा, गोविंद सिंह, मंगलेश श्रीवास्तव, सुजीत सहाय, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें