फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदेह के आधार पर खाद्य विभाग ने एकत्र किए छह नमूने

Wed, 12 Mar 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से मंगलवार को हाटा क्षेत्र में अभियान चलाकर मिठाई समेत अन्य खाने पीने के सामान की जांच की गई। जांच के दौरान विभाग की टीम ने संदेह के आधार पर छह खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक खाद्य आयुक्त - द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि विभाग की टीम मंगलवार को हाटा क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानों की जांच की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर टीम ने हाटा बाजार व झांगा बाजार से खोआ के तीन, भरवलिया मिया टोला व भरवलिया यादव टोला की दुकान से छेना मिठाई के दो और हाटा के इंद्राबाजार से रंगीन कचरी के एक समेत कुल छह नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित पर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें