फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोहरे ने रोकी सूरज की राह, ठंड ने किया परेशान

विज्ञापन
शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर, सड़कों पर कम रही आवाजाही। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कोहरे ने रोकी सूरज की राह, ठंड ने किया परेशान
विज्ञापन

शाम ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे लोग, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही ज्यादा दिक्कत
मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 7:5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
पडरौना। दिनभर छाए कोहरे ने सूरज की राह रोक दी है। वहीं ठंड का असर मंगलवार को भी बना रहा। हालांकि आठ दिन बाद सोमवार दोपहर धूप निकली थी, लेकिन उसके बाद भी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिली। लोगों को उम्मीद थी कि मंगलवार को धूप निकले तो ठंड से राहत मिले। ठंड से बचाव के लिए घर से बाहर निकले लोग चाय की दुकान पर चाय की चुस्की लेकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते देखे गए। मंगलवार को न्यूनतम तापमान साढ़े सात डिग्री सेल्सियस रहा।
नौ दिन से जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार तापमान में गिरावट से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। ठंड से अधिक परेशानी अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों को हो रही है। शाम होते ही ठंड का सितम शुरू हो जाता है। इसके चलते शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के डॉ. आशीष धर दूबे ने बताया कि ठंड की जद में बच्चे और बुजुर्ग ही नहीं, नौजवान भी आ सकते हैं। ठंड के चलते कोल्ड डायरिया, अस्थमा, निमोनिया, गले का इंफेक्शन, सर्दी, जुकाम, सिर में दर्द हो सकता है। श्वास, ब्लडप्रेशर व दिल के मरीजों की दिक्कत बढ़ सकती है। इन रोगों के मरीज ठंड से बचें।
विज्ञापन

ऐसे रहा तापमान
सोमवार को भी अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7:5 डिग्री सेल्सियस रहा।
आने वाले पांच दिन का मौसम का पूर्वानुमान
दिन .....................अधिकतम तापमान ........... ...... न्यूनतम तापमान
बुधवार ....................19 डिग्री सेल्सियस ............ सात डिग्री सेल्सियस
बृहस्पतिवार ............. 21 डिग्री सेल्सियस .............. नौ डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार ................... 22 डिग्री सेल्सियस ............. दस डिग्री सेल्सियस
शनिवार .................... 23 डिग्री सेल्सियस .......... नौ डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें